सोमवार 11 अप्रैल को शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए कई वर्षो तक लड़ने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की 195वीं जयंती के मौके पर फिल्म निर्मताओं ने उनकी बायोपिक फिल्म फुले का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फैंस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता प्रतीक गांधी और एक्ट्रेस पत्रलेखा हूबहू महात्मा और सावित्री फुले की तरह दिख रहे हैं।
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार, महात्मा ज्योतिबा फुले की इस हिंदी बायोपिक को अगले साल 2023 में रिलीज किया जा सकता है।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे प्रतीक गांधी
वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले प्रतीक गांधी इस साल कई फिल्मों में नजर आ सकते हैं। अभिनेता जल्द ही पुलकित के निर्देशन में बनी फिल्म डेढ बीघा जमीन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रतीक गांधी किसानों और गरीबों के हक में सिस्टम से लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ खुशाली कुमार नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो अरशद सईद के निर्देशन में बन रही फिल्म वो लड़की है कहां में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।