दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नगर रायपुर मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की प्रथम अर्धवार्षिक बैठक संपन्न

रायपुर – मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुरश्याम सुंदर गुप्ता की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की वर्ष 2022 की प्रथम छमाही की बैठक अधिकारी रेल क्लब ‘उल्लास’ में संपन्न हुई । वर्तमान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर के कुल 66 सदस्य कार्यालय हैं । इस बैठक में कुल 66 सदस्य कार्यालयों एवं उपक्रमों के अधिकारीगण उपस्थित हुए।
उक्त बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर के सदस्य कार्यालयों की दिनांक 01.07.2021 से 31.12.2021 तक की अवधि की राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई तथा विभिन्नं मदों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता ने अपने अध्यषक्षीय संबोधन में कहा कि “रायपुर नगर स्थित विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों, निगमों एवं उपक्रमों से गठित यह समिति राजभाषा हिंदी के क्रियान्वयन की दृष्टि से एक सार्थक एवं उपयोगी मंच है । अत: इस मंच से यह अपेक्षा की जाती है कि बैठक के दौरान में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ाने के लिए प्रभावशाली चर्चा हो और उत्कृष्ट एवं नवीन कार्यों को आपस में साझा कर राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के क्षेत्र में हम अपने नगर को नई ऊंचाई पर ले जाएं । इसके लिए आवश्यक है कि सभी सदस्य कार्यालय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु हर संभव प्रयास करें “
उन्होंने आगे कहा कि “हमारी समिति द्वारा अनेक सराहनीय कार्य भी किए जा रहे हैं जैसे मूल पत्राचार के मामले में अधिकांश कार्यालय लक्ष्य के करीब हैं तथा थोड़े से प्रयासों से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त की जा सकती है ।“ उन्होंने कहा कि “नराकास की बैठक में कार्यालय प्रमुख की अनुपस्थिति को गृह मंत्रालय एवं संसदीय राजभाषा समिति द्वारा बहुत ही गंभीरता से ली जाती है, अत: कृपया सभी सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख अनिवार्य रूप से बैठक में भाग लें ।“
उन्होंने आशा व्यभक्त की कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वार्षिक कार्यक्रम में दिए गए लक्ष्योंभ को प्राप्तय करने हेतु समुचित कार्रवाई करते हुए हम राजभाषा की गति को निरंतर बनाए रखेंगे।
अपने स्वा‍गत भाषण में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा.) आशीष मिश्रा ने कहा कि “विभिन्न सदस्य कार्यालयों से प्राप्तभ प्रगति रिपोर्टों में प्रगति की समीक्षा स्थिति संतोषजनक है परन्तु इस दिशा में और भी सक्रियता की आवश्यकता है। बैठक की कार्यसूची में शामिल प्रत्येक मद के अनुपालन के लिए काफी ध्यान पूर्वक कार्य किया जाए ताकि गृह मंत्रालय द्वारा हमारी समिति को उत्कृष्ट समिति के रूप में पुरस्कृत किया जा सके। इस हेतु मैं चाहूँगा कि सभी सदस्य कार्यालयों के बीच सामंजस्य बनी रहे और हमारी समिति पूरी सक्रियता के साथ राजभाषा हिंदी का प्रयोग प्रसार करती रहे।“
बैठक का संचालन निकेश कुमार पाण्डेय, सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर एवं राजभाषा अधिकारी, द.पू.म.रेलवे, रायपुर ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *