शिवा पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में अट्ठारह वर्ष से कम आयु के बच्चों को वेक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया

भिलाई 3 । टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित किया गया था। लगभग 90%बच्चों को वैक्सीन लगाया गया । स्वास्थ विभाग से आए हुए प्रशिक्षित महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वस्फूर्त होकर बच्चों का टीकाकरण किया और इसके लाभ की जानकारी प्रदान की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा वेकसीनेशन कराए जाने की सभी व्यवस्था अत्यन्त ही उत्कृष्ट की गई थी। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने तत्परता पूर्वक अपना सक्रिय योगदान देते हुए इस अभियान को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य मुर्तुजा दाऊदी ने सभी वेक्सिनेट बच्चो को उनके स्वस्थ रहने की कामना करते हुए समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके योगदान से आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं, बधाई प्रेषित किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *