पहले सुख निरोगी काया –न्यायाधीश गीता नेवारे

सक्ती-शरीर एक मंदिर की भांति है, उसे हमेशा स्वच्छ एवं पवित्र रखना चाहिए उक्त विचार जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उप जेल शक्ति में आयोजित विधिक एवं जागरूकता शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश गीता अनिवार्य ने कही नेवारे ने कहा कि शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है और इसे हमेशा साफ रखना चाहिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शक्ति सुश्री राजेश्वरी सूर्यवंशी ने कहा कि हम ऐसा आहार लें जिससे हमारा शरीर और विचार दोनों में शुद्धता आए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति की दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका ने दांत एवं मुख रोग संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में धूम्रपान तंबाकू गुड़ाखू का अधिक उपयोग होने कारण अधिकांश लोग मुख रोग से ग्रसित होते हैं,

   

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति द्वारा शिविर लगाकर उप जेल शक्ति में निरुद्ध विचार धिनबंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष  गीता नेवारे ने शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच करवा कर किया इस अवसर पर सहायक जिला अधीक्षक सतीश चंद भार्गव अधिवक्ता /नोटरी गिरधर जायसवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विजय चंद्र विनोद राठौर शिव पटेल हितेश्वर सिदारनरेश कंवर टिकेशरी सिंह विकास कुंभकार सहित उप के प्रहरी एवं बड़ी संख्या में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता/नोटरी गिरधर जायसवाल ने किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *