एनटीपीसी सीपत में अग्रि सुरक्षा सप्ताह का समापन

केन्द्रीय औघोगिकी सूरक्षा बल अग्रिशमन शाखा इकाई एनटीपीसी सीपत द्वारा अग्रिशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्रिशमन केन्द्र के औसुब इकाई एनटीपीसी सीपत में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घनश्याम प्रजापति मुख्य महाप्रबंधक,एनटीपीसी एवं कमलाकर सिंह मुख्य महाप्रबंधक,सीपीजी- 2 ​थे। समारोह में एनटीपीसी सीपत के सभी महाप्रबंधक ,अन्य अधिकारी,केऔसुब के उप कमाण्डेंट अग्रि कमलेश कुमार,उपकमाण्डेन्ट मुनीराज मीना,केऔसुब के बल सदस्य एवं अन्य गणमान्य ​अतिथि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान केऔसुब के ​अग्रिशमन दल द्वारा विभिन्न प्रकार की आग को काबु करनें तथा बचाव कार्य करनें का जीवन प्रदर्शन किया गया।


अग्रि सुरक्षा सप्ताह के दौरान संयंत्र कर्मियों, महिलाओं एवं बच्चो के बीच अग्रि सुरक्षा के बारे में जागरूकता लानें के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा समापन समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि घनश्याम प्रजापति मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी नें उपस्थ्ति लोंगो को संबोधित किया। अन्त में केन्द्रीय औघोगिक सुरक्षा बल के उप—कमाण्डेंट,अग्रि कमलेश कुमार नें सभी लोंगो को कार्यक्रम में सहयोग देंने के लिए अभार व्यक्त किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *