गर्मी आते ही आग लगने के मामले भी सामने आने लगे है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के रायसेन से सामने आया है। जहां हाउसिंग बोर्ड के पीछे नीलम राठौर एवं राजा मियां के खेत में अचानक आग की लपटे उठने लगी। वहीं देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना में खड़े गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है।
रायसेन के वार्ड 17 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे रात 3 बजे शॉर्ट सर्किट होने के कारण गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। घटना में करीब ढाई एकड़ की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। जिसके कारण नीलम राठौर एवं राजा मियां को लाखों का नुकसान हुआ।
जानकारी के अनुसार, दोनों किसानों की लगभग 5 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हुई है। वहीं घटना के कारण किसानों का लाखों का नुकसान हो गया है।