कपड़ा गोदाम में लगी आग, कई घरों को खाली करवाया गया

मुंबई। पुणे जिले के कोंढवा बुद्रुक इलाके में स्थित येवलेवाड़ी के एक गोदाम में शुक्रवार को सुबह आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर अब तक नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार येवले वाड़ी में स्थित एक कपड़ा गोदाम में अचानक आग लग गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचकर आग बुझा रहे हैं। आग ने गोदाम के आस-पास के कई घरों को अपने घेरे में ले लिया है। पुणे पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर घरों को खाली करवा दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर आग बुझाने का काम जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *