बिलासपुर। सरकंडा में रविवार शाम बसंत विहार चौक पर बुलेट से स्टंट कर रहे एक युवक के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। स्टंट के कारण न केवल रास्ता बाधित हुआ, बल्कि राहगीरों की जान पर भी बन आई थी। चिंगराजपारा निवासी दिलीप सिंह 1 मार्च की शाम करीब 7 बजे बाइक से इलाज के लिए सिम्स जा रहा था।
जब वह बसंत विहार चौक पहुंचा तो बुलेट क्रमांक सीजी 10 ई 7544 का चालक श्रेय देवनाथ तेज रफ्तार में बुलेट चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा था। इसके चलते वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर आवाजाही बाधित रही। वहीं कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी सड़क से नीचे तक उतार ली।
यह भी पढ़े
कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच में मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 23 वाहनों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 हजार 800 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले गए, जबकि 10 हजार 800 रुपये की ई-चालान कार्रवाई की गई। इस प्रकार दो दिनों में कुल 23 हजार 600 रुपये की राजस्व वसूली की गई।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग, सुरक्षा मानकों एवं अन्य आवश्यक प्रावधानों की जांच की गई। जिन वाहनों में खामियां पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इस तरह की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।