13 साल की बेटी की शादी करवाने वाले माता-पिता पर FIR

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बाल विवाह का मामला सामने आया है। 18 मई को पनागर की रहने वाली 13 साल की नाबालिग की घर वालों ने मंदिर में शादी करा दी थी। जिस लड़के से किशोरी की शादी हुई उसकी भी उम्र 21 वर्ष से कम है। 13 साल की नाबालिग की शादी कराने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

नाबालिग लड़की की मंदिर में शादी की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नाबालिग लड़की के माता पिता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। महिला बाल विकास विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर FIR दर्ज हुई है। मझौली थाने में बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला बाल विकास अधिकारी ने 18 मई को सूचना दी थी कि पनागर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का विवाह कराया गया है। महिला बाल विकास विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर किशोरी के माता पिता पर FIR दर्ज की गई है। लड़की की उम्र साल है और लड़के की उम्र 20 है। क्षेत्र के एक मंदिर में दोनों की शादी हुई थी। मामला सामने आने के बाद बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *