फिल्‍म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को 6 महीने की जेल की सजा

मशहूर फिल्‍म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा को चेन्नई की एक अदालत ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने उनपर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. मामले में एक्ट्रेस के साथ उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स के पास चेन्नई में एक मूवी थिएटर था. लेकिन घाटे के कारण कुछ साल पहले उसे बंद कर दिया था. सिनेमाघरों में काम करने वाले स्टाफ मेंबर्स ने अपने वेतन से काटी गई ईएसआई राशि नहीं चुकाने के लिए जया प्रदा के खिलाफ मामला दर्ज किया था. कोर्ट ने इसी मामले में जया प्रदा को सजा सुनाई है.

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *