घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की झुलसकर मौत, 1 की हालत गंभीर

कोच्चि: केरल में एक बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है। राज्य के वरकला कस्बे में सोमवार देर रात एक घर में आग लगने की वजह से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आग वरकला के दलावपुरम में सोमवार रात लगभग 1.45 बजे लगी।

मृतकों की पहचान 62 साल के प्रथपन, 53 वर्षीय शेर्ली, 25 वर्षीय अभिरामी, 29 वर्षीय अखिल और अभिरामी का आठ माह का बेटा शामिल है। वहीं प्रथपन का बड़ा बेटा निहुल इस हादसे में बुरी तरह झुलस गया है और स्थानीय अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।  पड़ोसियों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर दमकल वाहन भेजे गए।

आग में कम से कम पांच बाइक व मकान में लगे एयर कंडीशनर्स भी जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि आग के कारणों को लेकर अभी कुछ पता नहीं पाया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक दिव्या गोपीनाथ ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा घटना स्थल की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *