महिला व्यवसायी ने लालच में गंवाई 31 लाख रुपए

बस्तर। जिले में एक महिला से 31 लाख 50 हजार रुपए की ठगी हुई है। उसकी फ्रेंड ने ही उसे झांसा दिया कि क्यूनेट शेयर ट्रेडिंग में पैसे लगाने से पैसे डबल हो जाएंगे। विदेश सैर करवाया जाएगा, सोने-चांदी और हीरे के तोहफे दिए जाएंगे। जिसके झांसे में महिला आ गई। अब खुद के साथ हुई लाखों रुपए की ठगी की FIR दर्ज करवाई है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, महिला का नाम अलका दास (36) है। वह जगदलपुर के नजदीक आड़ावाल की रहने वाली है। हार्डवेयर व्यवसायी है। इसने पुलिस को बताया है कि, अनुषा श्रीवास्तव उसके साथ कॉलेज में पढ़ाई करती थी। फिर शादी के बाद से उससे बातचीत नहीं होती थी। वहीं सालभर पहले फेसबुक के जरिए उससे बात हुई। जिसके बाद उसने फोन नंबर लिया। फोन पर दोनों बातचीत करने लगे।

वहीं अनुषा श्रीवास्तव ने अलका को बताया कि उनके पति संदीप श्रीवास्तव जिंदल कंपनी में काम करते हैं। साथ ही क्यूनेट कंपनी में शेयर ट्रेडिंग कर पैसे कमाते हैं। हर महीने 4 से 5 लाख रुपए की एक्स्ट्रा इनकम है। उन्होंने भी पैसे ट्रेडिंग करने झांसा दिया। साथ ही कहा कि, सोने-चांदी से लेकर हीरे तक के तोहफे दिए जाएंगे। जिसके बाद अलका भी अपनी दोस्त अनुषा के झांसे में आ गई।

जिसके बाद अनुषा के पति के अकाउंट में 1 मई 2023 से 3 अक्टूबर 2024 तक अलग-अलग तारीख में कुल 22 लाख 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भेज दी। फिर संदीप श्रीवास्तव ने अपने एक साथी रवि का अकाउंट दिया। उस खाते में भी 9 लाख रुपए भेजी। इस तरह से सालभर के अंदर 31 लाख 50 हजार रुपए दिए गए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *