आमिर संग अपने रिश्ते पर फातिमा ने किया चौकाने वाला खुलासा

फिल्म दंगल से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली फातिमा शेख इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुईं हैं। जी दरअसल उनका नाम आमिर खान से जुड़ा है और खबरें हैं कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। हालाँकि अब इन खबरों पर फातिमा शेख ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में उन्होंने अपने और आमिर के रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया है जो हैरान कर देने वाला है। जी दरअसल एक वेबसाइट से बातचीत में फातिमा ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ‘मुझे बहुत ज्यादा बुरा लगा है।।।क्योंकि मैंने कभी भी इतने बड़े स्तर पर इस तरह की किसी भी चीज का सामना नहीं किया है। ना ही कभी भी इस तरह की बात को लेकर मैं ट्रोल की गई हूं। एक अजनबियों का झुंड, जिसे मैं जानती नहीं हूं, मिली नहीं हूं।।।मेरे बारे में बातें लिख रहे हैं, वे यह भी नहीं जानते कि क्या इसमें कोई सच्चाई है। लोग उन बातों को पढ़कर मेरे बारे में अपनी राय बना रहे हैं कि मैं एक अच्छी इंसान नहीं हूं। अगर आपको सच जानना है तो मेरे पास आइए, मैं बताती हूं।’
आगे उन्होंने कहा, ‘ ये सारी बातें मुझे परेशान करती हैं।।। क्योंकि मैं नहीं चाहती कि लोग गलत चीजों को मानें। अगर मैं असलियत में हरामी हूं तो लोगों को मेरी असलियत देखनी चाहिए। लेकिन अगर मैं नहीं हूं, तो मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे एक बुरे इंसान के तौर पर देखें। लेकिन मैंने इसे नजरअंदाज करना सीख लिया है। फिर भी, कुछ दिन ऐसे होते हैं जब मैं प्रभावित हो जाती हूं।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *