बेटी को खुश करने के लिए पिता ने किया ये काम

टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की बीते दिनों निधन हो गया है। उनके निधन से फैंस सहित और करीबी काफी सदमें हैं। सबसे ज्यादा सदमा सिद्धार्थ शुक्ला की करीबी दोस्त शहनाज गिल को लगा है। उनके निधन के बाद शहनाज काफी परेशान हैं। वहीं शहनाज गिल को खुश करने के लिए उनके पिता ने खास काम किया है।

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के गम से निकालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में संतोख सिंह गिल ने अब बेटी शहनाज के लिए उनका नाम का टैटू बनवाया है। उनके टैटू की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। संतोख सिंह गिल के टैटू की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल के फैन क्लब 2712sidnaaz ने साझा किया है।

संतोख सिंह गिल के टैटू पर शहनाज का नाम भी लिखा है। सोशल मीडिया पर उनके टैटू की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस संतोख सिंह गिल के टैटू की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं अभिनेता अभिनव और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक ने हाल ही में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की मां से मुलाकात की है।

मुलाकात के बाद स्पॉटब्वॉय से बातचीत में अभिनव ने बताया, ‘मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को शक्ति मिले। मैं और रुबीना उनकी मां से मिले और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी दर्द को शांत करें’। आपको बता दें कि 2 सितंबर को उस समय आम से लेकर हर खास इंसान तक का दिल टूट गया था जब अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सामने आई।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर आने के बाद कोई इसे मानने को तैयार ही नहीं था, लेकिन जैसे ही इस खबर की पुष्टि हुई हर किसी की आंखें नम हो गईं। सिद्धार्थ के करीबी अब तक भी उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलकात रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हुई थी। इसके बाद दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *