फसल बीमा योजना से किसानों को हुए नुकसान की होगी भरपाई

दुर्ग। गुरुवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। लगातार पांच दिन से मौसम का हाल ऐसा ही बना हुआ है। बारिश व बादल का असर तापमान पर देखने को मिल रहा है।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की वजह से ठंड बढ़ गई है। वहीं प्रशासन ने बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए फसल बीमा योजना से लाभान्वित करने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि जिले में रविवार शाम से मौसम खराब है। सोमवार-मंगलवार को कहीं-कहीं रिमझिम तो कहीं हल्की बारिश हुई है। बुधवार और गुरुवार को बारिश नहीं हुई लेकिन आसमान में दिनभर बादल छाया रहा। बादल व बारिश की वजह से दुर्ग के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

तापमान में गिरावट आने के बाद ठंड बढ़ गई है। वहीं बुधवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सिसय और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस लिहाज से दोनों तापमान में एक ही दिन में क्रमशः दो डिग्री सेल्सियस और .6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

वहीं मौसम विभाग ने आगे भी आसमान पर बादल छाए रहने की चेतावनी दी है। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका भी जताई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *