सामान्य खेती को छोड़ जैविक खेती करके लाभ कमा रहे किसान

कोरबा। शासकीय योजनाओं और विभागीय मदद से जिले के किसान उन्नात खेती करने के लिए प्रोत्सहित हो रहे हैं। शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर विकासखंड कटघोरा के ग्राम डोंगरी के किसान बुधवार सिंह आर्थिक उन्नाति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। विभागीय योजना से प्रोत्सहित किसान बुधवार सिंह सामान्य खेती को छोड़कर जैविक खेती करके लाभ कमा रहे हैं। बुधवार सिंह जैविक तरीके से खेती कर सब्जी बेचकर ही एक लाख 20 हजार रूपये से अधिक का लाभ कमा चुके हैं।
विभागीय योजना से उन्हें सोलर पंप और स्प्रिंकलर सेट प्रदान किया गया है। सरकार से सिंचाई के साधन और जरूरी मार्गदर्शन मिलने से बुधवार सिंह अपने खेतों में सुगंधित धान, देशी धान चीनी-शक्कर, गुरमटिया आदि का फसल ले रहे हैं। किसान द्वारा घर में ही उपलब्ध कंपोस्ट खाद और गांव के ही गोठान से वर्मी खाद प्राप्त कर जैविक खेती किया जा रहा है। किसान बुधवार सिंह रबी सीजन में चना, मसूर, सब्जी, उड़द आदि का भी उत्पादन कर रहे हैं। 66 वर्ष की आयु में किसान बुधवार सिंह नवीन पद्धति से खेती कर सभी के लिए प्रेरणा स्रोत का काम कर रहे हैं। किसान बुधवार सिंह ने बताया कि ग्राम डोंगरी में वह लगभग चार एकड़ जमीन में खेती कर रहे हैं। जिसमें से एक एकड़ खेत में उन्होंने चीनी-शक्कर किस्म का धान लगाया है। यह धान बहुत ही उन्नात किस्म और महंगे दामों में बिक्री के लिए जाना जाता है। जैविक तरीके से खेती करने से ज्यादा उत्पादन भी होता है। उन्होंने बताया कि चीनी-शक्कर किस्म के धान की मांग चार से पांच हजार रूपये प्रति क्विंटल बाजार में है। बुधवार बताते हैं कि बाकी बची जमीन पर उन्होंने एचएमटी, गुरमटिया धान, गेहूं का फसल लगाया है। इन फसलों से भी अच्छी आमदनी की उम्मीद है। किसान ने बताया कि अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए जमीन के एक हिस्से में सब्जी उत्पादन भी कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने खेत में टमाटर, आलू, प्याज, पत्ता गोभी आदि सब्जी लगाई है। उन्होंने बताया कि सब्जी बेचने से भी अच्छी आमदनी हो रही है। किसान बुधवार सभी किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेते हुए अपनी जमीनों में उन्नात खेती करके लाभ कमाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *