किसानों को भूपेश सरकार से धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की उम्मीद

लोहझर के धान उपार्जन केंद्र का आदिवासी नेता नीलकंठ सिंह ठाकुर और कांग्रेस के जिला महामंत्री मोती राम साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता सुखी राम निषाद ने साथ निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने उम्मीद जताई है कि धान खरीदी के लिए राज्य सरकार तिथि बढ़ाएगी।

धान खरीदी केंद्र के प्रभारी रमेश ध्रुव ने जायजा के दौरान केंद्र के फड़ को दिखाया और वर्तमान स्थिति से अवगत भी कराया। ठाकुर ने असमय वर्षा से होने वाले नुकसान, धान बोरा, धान का परिवहन, रखरखाव, सुरक्षा, चबूतरा आदि की जानकारी ली तथा धान की राशि भुगतान के संबंध में भी जायजा लिया। फड़ प्रभारी रमेश ध्रुव ने बताया कि 1 लाख 26 हजार बारदाना धान खरीदी का लक्ष्य मिला था। जिसमें 50 हजार बारदाना 40 प्रतीशत खरीदी किया जा चुका है। सभी कृषक से टोकन से लघु और सीमांत कृषकों से धान लिया जा रहा है। कृषकों के खाते में आनलाइन लगातार अग्रिम भुगतान किया जा रहा है। रबी फसल के लिए खाद केसीसी से वितरण किया जा रहा है। ठाकुर ने किसानों से भी संपर्क किया जिसमें किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार से धान खरीदी के तिथि को बढ़ाने की मांग करने की अपील की। जिस पर ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री राज्य भर से रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांगे हैं। रिपोर्ट पहुंचते ही किसान हित में सकारात्मक फैसला लेने की उम्मीद है। इस दौरान कृषक रूपी चंद्राकार, श्याम पटेल, झग्गर ध्रुव, प्रहलाद साहू, वरुण, वेद प्रकाश, कमल नारायण ठाकुर सहित किसान उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *