किसान को आंदोलन के दौरान आया हार्ट अटैक, मौत

दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच शंभू बॉर्डर पर बुजुर्ग किसान की हार्ट अटैक से मौत गई है. रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञान सिंह नाम ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बता कि उन्हें फिर वहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले ज्ञान सिंह दो दिन पहले किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए शंभू सीमा पर आए थे. इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगे हैं. किसान संगठन सरकार पर दबाव बना रहे हैं जिसके बाद कई दौर की बीतचीत के बाद भी इसका हल नहीं निकल पाया है.

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने दिल्ली चलो मार्च का आह्वान किया था. किसानों ने मंगलवार को मार्च शुरू किया और तब से पंजाब और हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं. किसान यूनियन नेताओं और सरकार के बीच गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी. अगले दौर की बातचीत अब फिर रविवार को होगी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *