सक्ती- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा विकासखंड शक्ति में पदस्थ शिवकुमार तिवारी सहायक ग्रेड 02 के 30.11. 2021 को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। तिवारी जी 15 दिसंबर 1981 को अपनी शासकीय सेवा शास पूर्व माध्य विद्या करनोद से प्रारंभ की थी । विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बम्हनीडीह,शास उच्च माध्य विद्या कोसमन्दा में सेवाएं देने के बाद 25 दिसंबर 1999 से शास उच्च माध्य विद्या खैरा में कार्य करते हुए 30.11.2021 को सेवानिवृत्त हुए। इनका लगभग 40 वर्ष का सेवाकाल बेदाग,निर्विवाद एवं ईमानदारी से पूर्ण रहा। तिवारी जी विदाई समारोह में सपरिवार उपस्थित हुए थे। विद्यालय परिवार द्वारा इनका अभिनंदन कर उपहार भेंट किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार जायसवाल ने अपने संबोधन में उनके उज्जवल भविष्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस विदाई समारोह के अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल जायसवाल, जनभागीदारी अध्यक्ष तोषेन्द्र जायसवाल, ग्राम सरपंच लीलाधर जायसवाल , किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सुरेश जायसवाल, हायर सेकेंडरी स्कूल रगजा के प्राचार्य श्यामता प्रसाद पटेल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं,कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भूषण सिंह राठौर वरिष्ठ व्याख्याता द्वारा किया गया।
