टीवी जगत की मशहूर हसीना मोनालिसा अपने चाहने वालों की पसंदीदा हैं। मोनालिसा का हर अंदाज उनके प्रशंसकों को पसंद आता है। मोनालिसा भी प्रशंसकों को इंप्रेस करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती हैं। मोनालिसा अपने एक से बढ़कर एक स्टनिंग और सिजलिंग लुक्स साझा करके तारीफ बटोर ही लेती हैं।
वही अब मोनालिसा का नया लुक सुर्ख़ियों में बना हुआ है। मोनालिसा नई तस्वीरों में ग्रीन कलर की शॉर्ट पोल्का डॉट ऑउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस ऑउटफिट में मोनालिसा ने अपने हुस्न से प्रशंसकों की धड़कनों को तेज कर दिया है। लाइट ग्रीन कलर की सिजलिंग ड्रेस के साथ मोनालिसा ने डार्क शेड की लिपस्टिक, पिंक आईशैडो, आईलाइनर, पिक ब्लशर लगाकर अपने लुक को पूरा किया है। खुले कर्ली बाल मोनालिसा के लुक में चार्म एड कर रहे हैं।
मोनालिसा हर फोटो में अपने लुक के साथ अपने किलर पोज से भी कहर बरपा रही हैं। हर फोटो में मोनालिसा का स्टाइल, उनका लुक तथा हावभाव माशाल्लाह हैं। मोनालिसा के इस अंदाज की जितनी भी प्रशंसा करें, वो कम ही है। मोनालिसा की सुंदरता और किलर अंदाज देख प्रशंसक उनकी प्रशंसा करते थक नहीं रहे हैं। एक शख्स ने मोनालिसा की प्रशंसा में लिखा- पूरे इंस्टाग्राम पर आपके लेवल का कोई नहीं है। एक दूसरे यूजर ने मोनालिसा के सिजलिंग लुक पर कमेंट किया- हाय गर्मी। वहीं, कोई मोनालिसा को ब्यूटी क्वीन बता रहा है तो कोई लवली कहकर उनकी प्रशंसा कर रहा है।