निया शर्मा छोटे परदे का एक बड़ा नाम हैं। कई टीवी शोज कर चुकी निया शर्मा अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। निया का बोल्ड अवतार देखकर फैन्स कभी उनसे इम्प्रेस होते हैं, तो कभी उन्हें अपने इसी अनोखे फैशन के लिए ट्रोल भी होना पड़ता है। हाल ही में निया ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की जिसमें ‘जमाई राजा’ एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखने को मिला। ब्लैक एंड व्हाइट इस रील में निया शर्मा के बोल्ड और बिंदास अंदाज ने फैन्स को भी दीवाना बना दिया है।
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की। इस रील में निया ने ब्लैक रंग की जींस पहनी है, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक रंग का शॉर्ट ओपन टॉप पहना हुआ है और एक फूल स्लीव्स श्रग पहना है। इस रील में वह इंग्लिश गाने ‘समबड़ी दैट, यूज टू ड्रिल’ गाने पर अपने बालों को लहराते हुए अपना फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। उनके परफेक्ट फिगर में उनकी नाभि पर पियरसिंग उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। गले में चेन पहने और आंखों पर ब्लैक गॉगल्स उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निया शर्मा ने कैप्शन में लिखा, ‘हर लड़की की चाल ऐसी ही होती है जब वह उससे बिलकुल बाहर आ जाती है’।
निया की खूबसूरती देख घायल हुए फैन्स
टीवी की बोल्ड क्वीन निया शर्मा का ये बिंदास अंदाज और लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। फैंस लगातार उनकी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने निया शर्मा की इस रील पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उफ्फ्फ्फ बहुत ही हॉट’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप इस रील में बहुत ही खूबसूरत और हॉट लग रही हैं’। फैंस उनके इस वीडियो पर लगातार करते हुए अभिनेत्री की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस तस्वीर पर वह हार्ट और फायर इमोजी भेज रहे हैं। कुछ घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 99 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।