मोनालिसा का दिलकश अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, बोले- ‘Your Beauty Has No Limits’

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। मनोरंजन जगत की बोल्ड अभिनेत्रियों में मशहूर मोनालिसा कई बार अपनी तस्वीरें एवं वीडियोज से बोल्डनेस का तड़का लगा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जोकि वायरल हो गया है। तस्वीरों पर लोग कई प्रकार के कॉमेंट्स कर रहे हैं।
मोनालिसा ने पर्पल कलर के ऑउटफिट पहनकर दिलकश अंदाज में पोज दिए हैं। डीप नेक लाइन वाले इस ऑउटफिट में अभिनेत्री बहुत बोल्ड एवं हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों साझा की हैं। कुछ ही घंटे में उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं। 40 हजार से अधिक लोग अब तक पोस्ट को पसंद कर चुके हैं। क्रिसमस से पहले अभिनेत्री बहुत इंजॉय कर रही हैं। उनकी ये तस्वीरें क्रिसमस पार्टी की ही हैं। मोनालिसा ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन दिया, ”हैलो, वेडनेसडे।#christmas #feel #party #celebration #start #happy #red”

दूसरी तरफ उपयोगकर्ता बहुत सारे कॉमेंट्स करते हुए अभिनेत्री की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। अविनाश मिश्रा नामक एक शख्स ने मोनालिसा की तस्वीरों पर कॉमेंट किया, ”लुक ऑसम मोना जी।” एक अन्य शख्स ने लिखा कि मैडम, मार देंगी क्या अब? एक और शख्स ने कहा, ”योर ब्यूटी हैस नो लिमिट्स मोनालिसा मैम।” इसके अतिरिक्त मोनालिसा के कई प्रशंसकों ने तस्वीरों पर हार्ट एवं फायर के भी इमोजीस बनाए हैं, जिससे पता चलता है कि लोग अभिनेत्री को कितना अधिक पसंद करते हैं। वहीं, एक शख्स ने मोनालिसा की इन फोटोज पर हॉटी कॉमेंट किया। वही मोनालिसा की इन तस्वीरों को जमकर लाइक किया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *