श्रद्धा कपूर को एयरपोर्ट पर फैन ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने स्वीकार्य किए गुलाब के फूल

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर अपनी सादगी और मासूमियत से फैंस के दिलों में धड़कन बनकर रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका एक फैन उन्हें रेड रोज देकर प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहा है. एक्ट्रेस सरलता से फैन के द्वारा दिए गए फूल अपने पास रख लेती हैं. एक्ट्रेस का यह गेस्चर देख सोशल मीडिया पर कमेंट का दौर चल पड़ा है और वे एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अब यह क्यूट गेस्चर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. श्रद्धा कपूर आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आई हैं, जोकि बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है.

देखें वीडियो:

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *