माघ पूर्णिमा पर पैरी उद्गम में लगेगा मेला

मैनपुर। क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल पैरी उद्गम भाठीगढ़ में आज बुधवार को मांघी पुन्नाी मेला लगेगा। यहां सुबह ब्रम्ह मुहुर्त में लोग यहां पहुंच कर मांघी पुन्नाी स्नान कर प्राकृतिक शिव मंदिर व पैरी उद्गम स्थल पहाड़ी उपर पहुंचकर मां पैरी की पूजा अर्चना करते हैं। यह क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है। ग्राम प्रमुख हेमसिंह नेगी, माखन दास वैष्णव, सरपंच जिलेन्द्र नेगी ने बताया कि मांघी पुन्नाी के अवसर पर पैरी उद्गम स्थल भाठीगढ़ में प्रतिवर्ष मेला का आयोजन किया जाता है, जहां देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा निकाली जायेगी और मड़ाई मेला का आयोजन किया जायेगा। यहां का मांघी पुन्नाी मेला काफी प्रसिध्द है। दूर दूर से लोग पुन्नाी स्नान व मेला में पहुंचते हैं। माघी पुन्नाी मेला पर आदिवासी संस्कृति की एक अलग ही झलक देखने को मिलती है। नेगी ने सभी क्षेत्रवासियो से मेला में शामिल होने की अपील की है। पैरी उद्गम स्थल पहाड़ी के नीचे पुन्नाी मेला का आयोजन किया जाएगा जहां क्षेत्र के आदिवासी संस्कृति के अनुसार देवी -देवताओं की विशेष पूजा अर्चना शोभा यात्रा निकाली जाती है

पैरी उद्गम में दूर-दराज से पहुंचते हैं श्रद्धालु

तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 3 किमी दूर पश्चिम दिशा में क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थल पैरी उद्गम में माघी पुन्नाी के अवसर पर मेला का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। यहां के प्राकृतिक मनोरम दृश्य व धार्मिक स्थल होने के कारण भारी भीड़ देखने को मिलती है। भाठीगढ़ के पहाड़ी के उपर विशाल पत्थर के बीच से पैरी नदी का जन्म हुआ है जिसे लोग पैरी उद्गम के रूप मे जानते हैं और यहां पर मंदिर का निर्माण किया गया है। लोग अल सुबह से मां पैरी के दर्शन करने सैकड़ो सीढ़ियों के माध्यम से पहाड़ी पर पहुंचकर मां पैरी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हैं। यहां श्रध्दालुओ को पैरी उद्गम के कुंड से निकल रहे जल को प्रसाद के रूप मे दिया जाता है, जिसे श्रध्दालुगण पूरे आस्था के साथ ग्रहण करते हैं। सुबह से देर रात तक इस पहाड़ी के सीढ़ियो में हजारो श्रध्दालुओं का तांता लगा रहता है तो वहीं भाठीगढ़ स्थित प्रसिध्द शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना करने श्रध्दालु उमड़ पड़ते हैं। यहां पैरी समिति के द्वारा भंडारा की भी व्यवस्था किया जाता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *