विशाखापटनम-कोरबा-विशाखापटनम एक्सप्रेस का नारला रोड एवं रुप्रा रोड स्टेशनों में ठहराव की सुविधा

रायपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशाखापटनम एवं कोरबा से चलने वाली 18518/18517 विशाखापटनम-कोरबा-विशाखापटनम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पूर्वी तट रेलवे, संबलपुर रेल मण्डल के नारला रोड एवं रुप्रा रोड स्टेशनों में दिनांक 14 मई , 2022 से ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है। दिनांक 14 मई को विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम-कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन नारला रोड स्टेशन मे 01.40 बजे पहुचकर 01.42 बजे एवं रुप्रा रोड स्टेशन मे 01.52 बजे पहुचकर 01.54 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 14 मई को कोरबा से चलने वाली 18517 कोरबा-विशाखापटनम एक्सप्रेस ट्रेन नारला रोड स्टेशन मे 01.00 बजे पहुचकर 01.02 बजे एवं रुप्रा रोड स्टेशन मे 00.48 बजे पहुचकर 00.50 बजे रवाना होगी ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *