सक्ती- नगर पंचायत अड़भार के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 22 फरवरी को पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा वृहद रूप से अभियान चलाकर साफ सफाई की गई, इस दौरान जहां सफाई निरीक्षक विकास देवांगन विक्की के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य केंद्र के अंदर एवं पूरे परिसर में साफ सफाई की गई तथा कचरे के ढेर को उठाया गया तो वही ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि का छिड़काव किया गया, साथ ही इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के भी कर्मचारियों ने इस स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दिया, तथा नगर पंचायत अड़भार के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग एवं विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग के मार्गदर्शन में स्वच्छता का अभियान शहर के प्रत्येक क्षेत्रों में जोरों से चलाया जा रहा है
