हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार 

रायपुर – रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07051/07052 हैदराबाद –रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 29 अगस्त, 2023 तक चल रही है। इस गाड़ी के परिचालन में विस्तार कर दिनांक 03 अक्टूबर, 2023 तक किया गया है।
यह गाड़ी 07051 हैदराबाद – रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से 02, 09, 16, 23 एवं 30 सितम्बर, 2023 को चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 05, 12, 19 एवं 26 सितम्बर, 2023 को तथा 03 अक्तूबर, 2023 को चलेगी।

इस गाड़ी में 05 एसी थ्री, 02 एसी टू टायर, 12 स्लीपर, 03 सामान्य एवं 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *