किरन्दुल-छत्तीसगढ़ पुलिस के निर्देश एवम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में किरन्दुल पुलिस के द्वारा अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम के तहत विश्व महिला दिवस 8 मार्च से 14 मार्च तक महिला जागरूकता कार्यक्रम के तहत अलग अलग जगह में महिलाओं के लिए कार्यक्रम की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12 मार्च शनिवार को नेहरू कॉलोनी मंगल भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी,पुलिस विभाग एवं स्व सहायता समूह के सभी महिलाओं को एक मंच में आमंत्रित कर उन्हें महिलाओ से सम्बंधित अपराधों ,कानून व अधिकारो, महिला उत्पीड़न, महिलाओं से संबंधित साइबर खतरे,महिलाएं एवम बालिकाओं की सुरक्षा संबंधित महिलाओ के प्रति अपराधों से सम्बंधित कानून की धाराओं,ऑनलाइन खतरे से बचाव के तरीके बताएं गए।
महिला सेल प्रभारी दंतेवाड़ा आशा सिंह ने कहा कि महिला अपराधों में कमी लाने हेतु एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के लिए अभिव्यक्ति एप लॉन्च किया गया हैं, जिसमें महिलाएं किसी विषम परिस्थिति में होने से एप में मौजूद एसओएस बटन क्लिक से पुलिस तुरंत उन तक पहुंच कर उन्हें सहायता प्रदान कर सकती है।इस बीच पुष्पगुच्छ प्रदान कर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि बसन्त रानी,लैंगिक उत्पीड़न शिकायत स्थानीय समिति अध्यक्ष पार्वती परिहार,सखी सेंटर काउन्सलर पुष्पा भट्ट,महिला संरक्षण अधिकारी,विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र मृणाल राय,इंदिरा माधव,थाना प्रभारी डी के बरवा,शशिकांत टांडिया, हेमंत साहू,महावीर सिंह मार्को,डॉली मानकर,सुरेखा सलाम,उषा बेला मिंज समस्त पार्षद गण,सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
