बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दलसिंह सराय रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा 

रायपुर–रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर रेल मण्डल के अंतर्गत आने वाले दलसिंह सराय रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दलसिंह सराय रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा दिनांक 14 फरवरी, 2024 से प्रदान की जा रही है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर छ: माह के लिए दिया जा रहा है।
दिनांक 16 फरवरी, 2024 से गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दलसिंह सराय रेलवे स्टेशन में 07.02 बजे पहुचकर 07.04 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में दिनांक 16 फरवरी, 2024 से बरौनी रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का दलसिंह सराय रेलवे स्टेशन में 10.37 बजे पहुचकर 10.39 बजे रवाना होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *