सक्ती-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव और छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश संगठन सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 9 मार्च को होने वाले बजट में प्रदेश में कार्यरत समस्त सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दूर करने की उम्मीद किए हैं, इसके साथ ही साथ वर्ष 2004के बाद ओ पी एस को बंद करके उसके जगह पर एन पी एस लागू किया गया है उसे बंद करते हुए फिर से ओ पी एस लागू करने की घोषणा भी बजट में में कर सकते हैं ऐसी उम्मीद व्यक्त किए हैं। पिछले दिनों राजस्थान सरकार ने एन पी एस को बंद करके फिर से ओ पी एस लागू करने की घोषणा बजट में कर चुके हैं ।