अखिल भारतीय प्रबल संगठन का हो रहा विस्तार- लक्ष्मणगढ़ को मिली प्रदेश अग्रवाल समाज में बड़ी जिम्मेदारी, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने विष्णु भूत को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, विपिन अग्रवाल एवं सुभाष अग्रवाल बेंगलुरु नियुक्त हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर, समाज बंधुओ ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल का आभार व्यक्त

सकती- जाने माने व्यवसायी, समाजसेवी विष्णु भूत को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (पंजीकृत) का राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अनेक सामाजिक, सार्वजनिक व व्यवसायिक संस्थाओं के पदाधिकारी विष्णु भूत अग्रवाल समाज लक्ष्मणगढ़ के पहले व्यक्ति है जिन्हें समाज के संगठन में प्रदेश नेतृत्व के रुप में जिम्मेदारी मिली है। भूत को संगठन में प्रदेश नेतृत्व की कमान मिलने पर समर्थकों, शुभचिंतकों व सहयोगियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है तथा राष्ट्रीय चैयरमेन प्रदीप मित्तल का आभार जताया है। भूत इससे पहले संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं तथा संगठन के माध्यम समाज में किये गये सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। भूत लक्षमनगढ नागरिक परिषद, लक्षमनगढ व्यापार संघ के अध्यक्ष तथा अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आरटिया राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हैं

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी हुई नियुक्तिया

शक्ति- अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल की अनुशंसा पर अध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष अग्रवाल बेंगलुरु कर्नाटक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर विपिन अग्रवाल बेंगलुरु को नियुक्त किया है, नए पदाधिकारीयो की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित प्रदेश नेतृत्व ने भी सभी पदाधिकारीयो को बधाई दी है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *