सकरेली बाराद्वार के प्राथमिक शाला की अनुकरणीय पहल-पढ़ाई तिहार अंगना म शिक्षा 3.0 कार्यक्रम का आयोजन,स्कूली बच्चों को खेल- खेल में शिक्षा से जोड़ने पालकों को किया प्रेरित

सकती– शासकीय प्राथमिक शाला सकरेली बा में अंगना म शिक्षा 3.0 के अंतर्गत 25 अप्रैल को पढ़ाई तिहार का आयोजन किया गया कार्यक्रम में आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चे और आसपास के 5 से 6 आयु वर्ग तक के बच्चों को उनकी माताओं के साथ विद्यालय में आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम में आमंत्रित माताओं को एक्टिव मदर कम्युनिटी की माताओं और शिक्षिका सुनीता राठौर के द्वारा बच्चों के शारीरिक विकास ,बौद्धिक विकास, भाषा शिक्षण ,गणित शिक्षण आदि विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। घर मे ही उपलब्ध संसाधनों से बच्चों को खेल-खेल में ग्रीष्मकालीन अवकाश में कैसे सीखा सकती है उनकी जानकारी प्रदान किया गया

सपोर्ट कार्ड के माध्यम से बच्चों की सीखने की स्तर का आसानी से जांच किया जा सकता है,विद्यालय में अलग-अलग नौ काउंटर बनाकर बच्चों के साथ अलग-अलग गतिविधि जैसे संतुलित बना कर चलना कूदना एक समान वस्तुओं को मिलान, रंगों की पहचान, गिनना ,अक्षर पहचान और मिलान जैसे गतिविधियों से बच्चों को घर में कैसे सिखा सकती है बतलाया गया,माताओं एवं बच्चों को अच्छी आदतें जैसे खाने से पहले हाथ धोना, प्रतिदिन नहाना, नाखून बाल कपड़े स्वच्छ रखना, आसपास को स्वच्छ बनाये रखने की जानकारी माताओं को दिया गया। स्मार्ट माता के रूप में कीर्तिन सिदार को चुना गया। इस अवसर पर शिक्षिका सुनीता राठौर , पुष्पेंद्र कुमार कश्यप, सरिता यादव प्रधान पाठिका एक्टिव माताओं में कीर्तन सिदार राम बाई प्रतिमा जांगड़े मनकुंवर वर्षा बाई राठौर लीलाबाई समारीन महंत फ़िरतीन केवट यशोदा साहू मंगली बाई साहू सहोदरा बाई धर्मींन बाई नेताम कीर्ति बाई देवांगन जानकीबाई देवांगन डाइट के छात्राध्यापक देवानंद कुमार आदि उपस्थित थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *