हर हनुमान भक्त को पता होना चाहिए ये जरुरी बात

अगर आप हनुमान भक्त हैं तो आपको हनुमान जी से जुडी कई बातें पता होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं हनुमान जी के कितने भाई थे? जी दरअसल बहुत कम लोग ऐसे हैं जो इस बारे में जानते होंगे। अगर आप इस लिस्ट में शामिल नहीं है और आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। जी दरअसल रामभक्त दूत हनुमानजी की कीर्ति रामचरितमानस में मिली है। हालाँकि इसके पहले लिखे गए ग्रंथों में उनके जीवन के बिखरे हुए कई अध्यायों का अलग-अलग ग्रंथों से इस बात का पता चलता है।

आप सभी को बता दें कि वाल्मिकी रामायण, अभ्दुत रामायण, आनंद रामायण आदि सैंकड़ों रामायण के अलावा पुराणों में उनके जीवन के बारे में बताने की कोशिश की गई है। वहीं पुराणों के अनुसार भगवान हनुमान के बारे में बेहद गूढ़ जानकारी मिलती है। ऐसा उल्लेख मिलता है कि भगवान हनुमान के पांच सगे भाई थे। जी हाँ और सभी विवाहित थे। ब्रह्मांडपुराण में वानरों की वंशावली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसमें हनुमान जी के सगे भाइयों के बारे में बताया गया है।

आप सभी को बता दें कि अपने भाईयों के बीच भगवान हनुमान सबसे बड़े थे और उनके अन्य भाइयों के नाम मतिमान, श्रुतिमान, केतुमान, गतिमान, धृतिमान है। आपको शायद नहीं पता होगा कि उनके सभी भाई विवाहित थे उनकी संताने थीं। इसी के साथ ब्रह्मांडपुराण में लिखा है कि केसरी ने कुंजर की पुत्री अंजना को पत्नी के रूप में स्वीकार किया और अंजना रूपवती थीं। उन्होंने ही भगवान हनुमान को जन्म दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *