इंदौर में आज भी पारा 40 डिग्री के आसपास रहेगा

इंदौर में पिछले एक सप्ताह से गर्मी का तेज असर कायम है। पारा 40 डिग्री से अधिक ही रहा है। बुधवार सुबह 8:30 पारा 30 डिग्री के तक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को पारा 40 डिग्री के आसपास रहेगा। हल्के बादल भी छाए रहे और पश्चिमी उत्तर पश्चिमी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में सिस्टम को सक्रिय न होने के कारण अभी इंदौर में प्री मानसून की गतिविधि नहीं दिखाई दे रही है। मध्य उत्तर प्रदेश से एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ तक जा रही है लेकिन यह ज्यादा प्रभावी ना होने कारण भी प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां नहीं दिख रही है। सिर्फ इसके कारण इंदौर में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार देश में मानसून समय से तीन दिन पहले आया लेकिन विगत आठ दिनों से कर्नाटक में अटका हुआ है और आगे नहीं बढ़ रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *