बिलासपुर । दो वर्ष की कोरोना संक्रमण के बाद इस बार संक्रमण नहीं होने से होली को लेकर लोगों में उत्साह है। इस बार पेंड्रा में दुर्गा चौक सहित सदर बाजार में रंगों और गुलाल की दुकानें लगी है। सुबह से लोग रंग गुलाल खरीदी करने पहुंच रहे हैं। गुरुवार की रात होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए कंडे भी बनने लगे हैं।
पेंड्रा नगर पंचायत के आसपास गांव के लोग होली सहित सभी पर्व में नगर से ही खरीदी करने पहुंचते हैं। दो वर्ष बाद पर्व को लेकर नगर में उत्साह है। दुर्गा चौक और सदर बाजार में रंग गुलाल की दुकानें लगी है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की समाप्ति के बाद लोगों में धूमधाम से होली मनाने की चल रही है ।
होली को लेकर पुलिस शांति समिति की बैठक लेकर लोगों से शांति पूर्वक होली मनाने के साथ ही किसी भी प्रकार की नशा नहीं करने की हिदायत दी है। साथ ही नशा कर हुड़दंग करने वालों को पकड़ने की बात कही है।