सकती– निकट ग्राम टेमर में आयोजित महाकाली महोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था डांस प्रतियोगिता के अवसर पर उन सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण का आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कॉग्रेस नेता भाई महबूब विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता गिरधर जायसवाल समाजसेवी पिंटू ठाकुरकमल शर्मा उपाध्यक्ष एन एस यू आई के अध्यक्ष रवि गवेल जनपद सदस्य शिव चरण देवांगन एव कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच गुरुदेव चौधरी ने किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाई महबूब ने कहा इस तनाव भरे समय मे मनोरंजन आवश्यक हैं इससे आपसी भाईचारा भी बना रहता है डॉ चरण दास मंहत के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र सकती में गांव गांव में विकास दिखाई देने लगा है पहले गांव की गलियां बहुत खराब थी अब सीमेंटीकरण हो जाने से लोगों की परेशानियो कम हुई हैं यहाँ बिजली पानी सड़क हमारे नेता डॉ महन्त के कारण सम्भव हुआ है अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने कहा कि 50 सालों से कई सरकारे आयी औऱ गई लेकिन डॉ महन्त जो कार्य के किये है पृरे छत्तीसगढ़ में मिशाल हैं और सबसे बड़ी बात सकती को जिला बनाकर वर्षों का सपना पूरा किये हैं इसअवसर पर देर रात्रि तक रंगारग कार्यक्रम आयोजन रहा आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया