कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में 40368 डिजिटल सदस्य बनाकर चिप इनरोलर के रूप में स्थान बनाया जांजगीर के इंजीनियर रवि पांडेय ने

प्रदेश में सदस्यता अभियान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पीसीसी कार्यालय में रवि हुए सम्मानित

इंजीनियर रवि की सक्रियता को देख पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने कहा- आने वाले दिनों में और भी जिम्मेदारियों के लिए रहे तैयार

सक्ति– कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए डिजिटल सदस्यता अभियान मे 43068 सदस्य जोड़ पूरे प्रदेश मे चीफ इनरोलर के रूप मे प्रथम आने पर राजीव भवन रायपुर मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय जांजगीर को मुंह मीठा कराकर बधाई दी

 

जांजगीर के इंजीनियर रवि पाण्डेय ने अपने बनाये हुए डिजिटल सदस्यो को सदस्यता शुल्क 2,15,340/- प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मे जमा कराई है,ज्ञात हो कि भाठापारा के सुनील माहेश्वरी लगभग 38000 सदस्य बनाकर दूसरा और महासमुंद के विधायक संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर 35000 सदस्य बनाकर प्रदेश मे तीसरे स्थान पर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रवि की मेहनत की तारीफ की, और भविष्य मे पार्टी मे अन्य जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहने कहा है

मुलाकात के वक्त प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और संगठन प्रभारी अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव परमजीत सलुजा भी मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *