मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज सभी जिला मुख्यालय में भोजनावकाश में कर्मचारी पेंशनरों ने महंगाई भत्ता एवं महंगाई भत्ता एरियर्स भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बस्तर बिलासपुर संभाग के जिला मुख्यालय में भारी संख्या में कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया।

वहीं रायपुर कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला प्रशासन के अधिकारी को मांग पत्र सोपा गया। पेंशनर संघ के संरक्षक विजय कुमार झा तृतीय वर्ग अध्यक्ष रामचंद्र टांडी एवं महामंत्री उमेश मुदलियार ने बताया है कि मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा गया।

इस प्रदर्शन में पीतांबर पटेल, संजय शर्मा, सीएल दुबे, नरेश वाढेंर, विमल चंद कुंडू, आलोक जादव, होरी लाल छेदैया, बी आर वर्मा, शेखर ठाकुर, नलिनी चंद्राकर, विजय डागा, विनोद सिंन्हा, पंकज नायक, राजेंद्र उमाठे, बीपी कुरील, खिलोमणी खागा, वंदना फोफसे, बसंती कुजूर से सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। ‌दोपहर तक प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा एवं पेंशनर्स प्रदेश अध्यक्ष पी आर यादव के नेतृत्व में सभी जिला मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन हुआ। झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मांग की है कि केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता दिया जाए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *