एस डी एम कार्यालय कवर्धा में कर्मचारी कर रहे आमजनों के साथ बत्तमीजी नही बना रहे जाति

कवर्धा एस डी एम कार्यालय में आज एक पत्रकार के साथ साथ आम लोगो के साथ बत्तमीजी किया जा रहा है जिसमें वो पत्रकार अपने जाति प्रमाण पत्र के लिए गया था जिसमे सभी आवश्यक दस्तावेज लगा था जिसमे ऑनलाइन आवेदन के बाद जाति के लिए एस डी एम कवर्धा के यहाँ पदस्थ सहायक ग्रेड 3 अनिता यादव के iD में गया था जिसके बाद अनिता यादव ने दस्तावेज सही लगाओ ऐसा कहते हुए आवेदन को वापस किया लगभग कवर्धा में जितनी भी जाति वापस होती है जिसमे दस्तावेज लगा रहते हैं लेकिन नही लगा है कहा कर वापस भेज दिया जाता है अनिता यादव ने भला बुरा कहते हुए एक पत्रकार के साथ बदतमीजी किया
देखा जाता है कि पत्रकारो को सभी जगह जलील होना पड़ता हैं बिना पैसा के काम करने वाले सभी पत्रकार को गलत नजर से देखा जाता है पत्रकारों के लिए एक नियम बनने चाहिए जिसमें पत्रकार निर्भीक होकर अपना काम कर सके और इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की पत्रकार के साथ जब गलत व्यवहार किया जा रहा है तो आम लोगों के साथ कैसा व्यवहार होता होगा कुल मिलाकर जाति के लिए कवर्धा जिले में लोग भटक रहे है।

राज्य शासन के आदेश के हो रही अवहेलना

राज्य शासन द्वारा दो बार आदेश के बावजूद जाति नही बन पा रहा है जिसके कारण छात्र से लेकर बेरोजगार युवा परेशान है ,उनको दस्तावेज में कमी है कहकर परेशान किया जा रहा है सभी दस्तावेज रहने के बाद भी बहाना बनाया जा रहा है जबकि प्रारूप दो और तीन के आधार पर नियमानुसार राज्य शासन ने आदेश दिया है की जिसका पुराने दस्तावेज में जाति का उल्लेख न हो उनका प्रारूप दो और तीन के आधार पर जाति बनाया जाए लेकिन उसके बाद भी साल भर से लोगों को गुमराह करके वापस भेज दिया जा रहा और उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *