दो बाइकों की टक्कर से कर्मचारी की मौत, एक अन्य की हालत नाजुक

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में आधी रात को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई, वहीं दूसरा बाइक चालक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार रात करीब 12 बजे बगीचा झांपीदरहा दुर्गा पंडाल के सामने यह घटना घटी है।

जहां आदर्श कुमार बंदे अपने साथी जलजीवन मिशन श्रीराम कंस्ट्रक्शन के चलिटी इंस्पेक्टर स्वप्निल देशमुख के साथ खाना खाकर आ रहा था, तभी प्रवीण कुमार यादव ग्राम रोकड़ापाठ ने बाइक को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से आ रही बाइक से जा टकराई, जिसमें कंस्ट्रक्शन कंपनी के आदर्श कुमार बंदे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा बाइक चालक प्रवीण कुमार यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान आदर्श कुमार बंदे पिता इंदिरा बंदे ग्राम घटमुण्डा थाना कुनकुरी जिला जशपुर (24 वर्ष) के रूप में हुई है। बगीचा थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडेय ने बताया कि रात दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में घटमुण्डा निवासी आदर्श कुमार बन्दे की मृत्यु हो गई। परिजनों को सूचित कर घायलों का पुलिस के द्वारा इलाज कराया जा रहा है। शव पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी तथ्यों को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *