एली अवराम ने पूरी की अपनी नई फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री एली अवराम एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने टैलेंट, वर्सेटिलिटी और मिलियन डॉलर स्माइल से हमेशा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है। स्वीडिश अभिनेत्री को दुनिया भर से प्रशंसकों के लिए पहचाना जाता है और उनकी फिल्म लाइनअप भी कमाल के कहे जा रहे है।

हाल ही में एली ने अपनी मच अवेटेड मूवी गुडबाय की शूटिंग रैप अप कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिसमे वो रश्मिका मंदाना और पावेल गुलाटी के साथ अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता जैसे इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ दिखाई देने वाली है। बता दें कि ऐसे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी इस मूवी की शूटिंग पूरी होने की सूचना दी और एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया।

खबरों का कहना है कि उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, “और ये है रैपअप! गुडबाय मूवी गुडबाय..एक अद्भुत टीम के साथ एक प्यारा सफर रहा। ऐसा बोला जा रहा है कि एली मूवी में एक ऐसे किरदार में है जो पूरी तरह से लीक से हटकर होगा और उन्होंने निश्चित रूप से अपनी पिछली परियोजनाओं के साथ बार-बार अपनी वर्सेटिलिटी साबित करने में कामयाब हो चुकी है। सो एली को सिल्वर स्क्रीन पर ऐसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ चमकते देखने के लिए हम बेहद एक्साइटेड हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *