बीती रात हाथियों ने बुजुर्ग को कुचला, मौत

जशपुर। कुनकुरी से लगे कंडोरा में बीती रात 2 हाथियों ने मिलकर एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. हाथियों की आतंक से इलाके में खौफ का माहौल है. मृतक का नाम त्रिलोचन यादव बताया जा रहा है. मृतक का उम्र तकरीबन 60 वर्ष बतायी जा रही है. वहीं गिदाबहार में एक महिला की हाथी के हमले से मौत की खबर आ रही है. एक महीने के अंदर कुनकुरी वन परिक्षेत्र में हाथियों से मौत की यह तीसरी घटना है, जिसमें अबतक चार की मौत हो चुकी है.

मिली जानकारी के मूताबिक रात करीब 12 बजे आसपास 2 हाथी जंगल से रिहायशी इलाके में पहुंच गए. इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण इकट्ठे हो गए और हाथियों को खदेड़ना शुरू किया. ग्रामीणों केद्वारा खदेड़े जाने के बाद दोनों हाथी लीची बगान में घुस गए. बताया जा रहा है कि युवक रात को बगान में ही सो रहा था. हाथियों ने सो रहे बगान मालिक पर हमला कर दिया. नींद में शख्स जब तक कुछ सोंच पाता दोनों हाथी उस पर बुरी तरह से टूट पड़े और जान ले ली.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *