उत्तरप्रदेश–बिहार समिति के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

बचेली। उत्तरप्रदेश–बिहार सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, बचेली के पदाधिकारियों का चुनाव दिनांक 14 दिसंबर 2025 को समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक के प्रारंभ में भूतपूर्व सदस्यों को स्मरण करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया।

इसके पश्चात सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें समिति के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

चुनाव में अजय कुमार बंसल को अध्यक्ष, कमलेश दुबे को उपाध्यक्ष, सुखबीर सिंह चौहान को सचिव, संजय सिंह को संयुक्त सचिव तथा महेन्द्र केसरी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
समिति के संरक्षक के रूप में संतोष दुबे एवं आशीष मिश्रा को मनोनीत किया गया।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सूर्यमोहन पाण्डे, अक्षयलाल, शैलेश सिंह, रंजीत सिंह, रविकांत शर्मा, अतुल सिंह चौहान एवं रोहित मिस्त्री का चयन किया गया।

बैठक के दौरान समिति के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समिति को नई दिशा प्रदान करेंगे।

अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी गई तथा समिति की निरंतर प्रगति एवं समाजसेवा हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *