एकता पत्रकार संघ शक्ति ने करी नवपदस्थ पुलिस टीआई कमल किशोर महतो से मुलाकात

सक्ती-पुलिस थाना शक्ति के नए नगर निरीक्षक टीआई कमल किशोर महतो से 20 अगस्त को एकता पत्रकार संघ शक्ति के पदाधिकारी/सदस्यों ने मुलाकात कर उनका स्वागत/ अभिनंदन किया, इस दौरान एकता पत्रकार संघ शक्ति की ओर से नव पदस्थ टीआई को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनसे सदस्यों का परिचय करवाया गया, साथ ही पुलिस थाना शक्ति के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर भी उनसे चर्चा की गई, इस दौरान नव पदस्थ टीआई कमल किशोर महतो ने कहा कि पुलिस के कार्यों में मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, तथा पुलिस जनता के साथ उनकी सुरक्षा के लिए एवं अपराधियों को त्वरित कार्रवाई कर पहल करती है, एवं आप सभी इसी तरह से पुलिस के कार्यों में अपना सहयोग देते रहें, इस दौरान प्रमुख रुप से एकता पत्रकार संघ शक्ति के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, राम नरेश यादव, सुमित शर्मा,, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मनीष कथुरिया,मनोज अग्रवाल (अधिवक्ता) सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे

उल्लेखित हो कि पुलिस थाना शक्ति के नगर निरीक्षक रूपक शर्मा का स्थानांतरण कोरबा जिले में होने के पश्चात 19 अगस्त को नव पदस्थ टीआई कमल किशोर महतो ने अपना पदभार ग्रहण किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *