रायपुर, रायगढ़ और बिलासपुर में ईद की नमाज अदा की गई

रायपुर। रमजान के 30 रोजे और चांद दिखने के बाद आज प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में सुबह बड़ी तादाद में नमाज़ियों ने नमाज अदा की। एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस दिन जकात और फितरा देने की परंपरा भी निभाई जाती है। जिससे जरूरतमंद लोग भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें। ईद को भाईचारे, खुशी और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।

रायपुर में ईदगाह भाठा समेत तमाम मस्जिदों में नमाज़ियों ने ईद की नमाज अदा की। कठिन रोजे के बाद ईद के दिन लोगों ने नमाज अदाकर देश-प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। रायपुर शहर जमा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी अब्दुल फहीम ने कहा कि, 30 दिन के रमज़ान के रोजे के बाद आज ईद का दिन अल्लाह की तरफ से सारे लोगों के लिए तोहफ़ा है। देश और प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *