भोपाल: गुजरात में तबाही मचाने वाले खतरनाक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का प्रभाव दूर तक देखा जा रहा है। इसके प्रभाव से गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं दिल्ली के साथ ही मध्य प्रदेश का मौसम भी बदलने लगा है। IMD के एक वरिष्ठ अफसर ने बृहस्पतिवार शाम को कहा कि बिपरजॉय चक्रवात की वजह से मध्य प्रदेश के इंदौर एवं उज्जैन जिलों में अगले 24 घंटों में तेज हवाएं चल सकती हैं तथा हल्की वर्षा हो सकती है।
वही इससे पहले बृहस्पतिवार को दिन में भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने पड़ोसी प्रदेश गुजरात में कच्छ तट पर दस्तक दी थी। IMD भोपाल केन्द्र के निदेशक आर बालासुब्रमण्यम ने कहा, ”इंदौर और उज्जैन जिलों में अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है, मगर अन्य मध्य प्रदेश में बिपारजॉय का अधिक प्रभाव नहीं नजर आएगा।”
उन्होंने कहा कि पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कुछ भागों में बीते 24 घंटों में वर्षा हुई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कुछ भागों में बीते 24 घंटों में वर्षा हुई है। बालासुब्रमण्यम ने कहा कि चक्रवात के कमजोर पड़ने के पश्चात्, ग्वालियर समेत उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में 18 एवं 19 जून को हल्की वर्षा हो सकती है। सीनियर अफसर ने कहा कि इस बीच, यूपी में झांसी से लगे टीकमगढ़ में बृहस्पतिवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि भोपाल, जबलपुर, दमोह, टीकमगढ़ एवं रतलाम जिलों में लू की हालत बनी हुई है।