किरन्दुल- संकुल गुमियापाल में मंगलवार को अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल समन्वयक पुहूप राम साहू , अध्यापक विजेंद्र गुप्ता, सुरेन्द्र साहू,मंगल कडती,दूज राम निषाद , अशोक ठाकुर, राम राजेन्द्र , गायत्री नायक, पूजा मंडल तथा बच्चों के माताएँ भी सम्मिलित हुए।इस कार्यक्रम में बच्चों के सम्पूर्ण विकास शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए माताओं को सम्पूर्ण जानकारी दिया गया उनको बताया गया कि मां ही बच्चे की प्रथम गुरु है।वे घर पर अपने बच्चे को बेहतर प्रकार से सीखा सकती है।जोडना,घटाना,वर्गीकरण,रंगों की पहचान,खिलौने से कहानी,चित्र बनाना रंग भरना,खेल कूद, नाच,गाना, कविता,कम-ज्यादा, छोटा-बड़ा, मोटा-पतला,आकृति,घटते बढ़ते क्रम कई-प्रकार की शिक्षा घर पर देने की बात कहीं। सब्ज़ी,फल,फूल,पत्थर,पत्ते,अनाज, पळवान सभी से सीखा सकते है। खरच, मीठा, कड़वा, नमकीन स्वाद की जानकारी आदि दे सकते हैं। कार्यक्रम रोचक, आकर्षक एवं उपयोगी पूर्ण रहा।
