टीचरों की कमी को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में स्वीकारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। राज्य में कई स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात के नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। इस बात को स्वयं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में स्वीकार किया है। विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि नियम के अनुसार हर 30 छात्रों पर एक शिक्षक होना जरूरी है, लेकिन प्रदेश के सभी स्कूलों में यह व्यवस्था फिलहाल पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है।

यह जानकारी कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह के सवाल के जवाब में दी गई। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या राज्य के हर स्कूल में शिक्षक-छात्र अनुपात के नियम का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। राघवेंद्र सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि क्या सरकार इस संबंध में कोई आदेश जारी करेगी और शिक्षकों की नई भर्ती की जाएगी ताकि सभी स्कूलों में निर्धारित अनुपात लागू किया जा सके। मंत्री ने जवाब में स्वीकार किया कि फिलहाल सभी स्कूलों में यह मानक पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि सरकार इस दिशा में स्थिति सुधारने के लिए प्रयास कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *