अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
सक्ति– अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा द्वारा 29 मई को स्थानीय स्टेशन रोड स्थित कमला हरी एवेन्यू में मेधावी छात्र/ छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 2022 की 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शक्ति शहर के विभिन्न स्कूलों में टॉपर रहे अग्रवाल समाज के बच्चों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया
तो वही इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू,समाज सेविका सुमन नोबेल कुमार वर्मा, प्रतिष्ठित सीए दिनेश अग्रवाल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की पूर्व अध्यक्ष उषा अग्रवाल,सकती शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा गोयल, तथा मेधावी छात्र/छात्राओं के सम्मान समारोह की संयोजक कविता मनीष गोयल प्रमुख मंचस्थ थे, कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ,तत्पश्चात कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए बुलबुल केशव गर्ग ने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के कार्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया
तत्पश्चात शक्ति शाखा की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण, पुष्प पुष्प एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया, कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन देते हुए शक्ति शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने कहा कि आज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति ने अपने कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, तथा शक्ति शाखा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल से अपने प्रोजेक्ट कंपोस्ट खाद जिसमें शहर के मंदिरों से निकलने वाले फूलों से खाद बनाने की योजना हेतु 5 डिब्बे देने की मांग की गई थी, जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष जी ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं,साथ ही श्रीमती अरुणा अग्रवाल ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अन्य प्रोजेक्ट पर भी जानकारी देते हुए बताया कि आज पर्यंत तक अल्प समय में ही लगभग 20 कार्यक्रम संपादित हो चुके हैं,एवं आने वाले समय में और अधिक कार्य कर शाखा पूरे प्रदेश में अपना स्थान बनाएगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने कहा कि आज शक्ति शहर के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर शहर को गौरवान्वित किया है, तथा मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं, तथा बच्चे पूरी तन्मयता के साथ आने वाले समय में भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े और इस शहर का नाम रोशन करें,कार्यक्रम को समाज सेविका सुमन नोबेल कुमार वर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन सदैव जन सेवा,रचनात्मक कार्यों में अग्रणी योगदान देती है, तथा यह शाखा कोविड-19 कॉल में भी अपने कार्यों से अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है
कार्यक्रम को सम्मेलन की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उषा अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आशा गोयल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार वर्ष भर विभिन्न सेवा के काम किए जा रहे हैं, तथा नवीन सत्र के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिसमें नए पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, एवं शक्ति शाखा सदैव सक्रिय शाखा के रूप में कार्यरत रही है, वही मेधावी छात्र/ छात्राओं के सम्मान समारोह की संयोजक कविता मनीष गोयल ने भी कहा कि आज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति ने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया था, तथा इसके अंतर्गत आज बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है, एवं आने वाले समय में और अधिक रचनात्मक कार्य किए जाएंगे

वहीं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा द्वारा 29 मई को जिन मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया उसमें प्रमुख रूप से- चिराग अग्रवाल(स्टेट टॉपर बारहवीं),उन्नति गोयल(जिला टॉपर बारहवीं), प्राची अग्रवाल (जिला टॉपर बारहवीं),हर्ष गोयल, राशि अग्रवाल, परी अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल,माही अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं