एएसआई समेत चार आरोपियों को ईडी की टीम कोर्ट में पेश करेगी

रायपुर। राजधानी रायपुर में महादेव सट्टा के खिलाफ ईडी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में कुछ दिन पहले एएसआई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आज चारों आरोपियों को ईडी टीम कोर्ट में पेश करेगी। गिरफ्तार एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के समक्ष कोर्ट में किया जायेगा।

आपको बता दें कि ईडी की टीम ने रविवार रात को जुबेस्ता हास्पिटल के संचालक डाक्टर दल्ला के दामाद रियाज दल्ला से घंटों पूछताछ की। जिसके बाद हिरासत में लेने की चर्चा है। लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। आपको बता दें कि ईडी की टीम ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों की रिमांड 7 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद रायपुर के विशेष कोर्ट में चारों आरोपियों को पेश किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *